उत्तर प्रदेश

अधिकारियों ने अपनी देख-रेख में लगवाई कोल्ड स्टोर पर सील, दूसरे दिन भी जमावड़ा

Admin Delhi 1
25 Feb 2023 3:48 PM IST
अधिकारियों ने अपनी देख-रेख में लगवाई कोल्ड स्टोर पर सील, दूसरे दिन भी जमावड़ा
x

मोदीपुरम: पूर्व विधायक चौधरी चंद्र वीर सिंह के जनशक्ति कोल्ड स्टोर पर शनिवार को एसपी क्राइम एडीएम-ई की मौजूदगी में सील लगा दी गई है। दूसरे दिन भी कोल्ड स्टोर पर अधिकारियों का जमावड़ा रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक अधिकारी कोल्ड स्टोर पर ही जमे हुए हैं।

सूत्रों की माने तो कोल्ड स्टोर की बाकी बिल्डिंग को प्रशासन ध्वस्त करने के मूड में है। फिलहाल अधिकारी कुछ भी स्पष्ट तौर पर बता नहीं रहे हैं। कोल्ड स्टोर के आसपास बड़ी तादाद में पुलिस और अधिकारियों का जमावड़ा है। कोल्ड स्टोर के आसपास लोगों को पुलिस प्रशासन आने से रोक रहा है। उधर पूर्व विधायक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज होने की भी चर्चाएं हैं। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

Next Story