उत्तर प्रदेश

गन्ना विभाग के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर पकडी घटतौली

Admin Delhi 1
22 Jan 2023 4:35 PM IST
गन्ना विभाग के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर पकडी घटतौली
x

बुढ़ाना: क्षेत्र के गांव बड़ौदा में गन्ना अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर तोल केंद्र पर की जा रही घटतौली पकड़ी। अधिकारियो ने चीनी मिल के मालिक समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने खाण्डसारी अधिकारी चंद्रशेखर, समिति सचिव ब्रजेश कुमार राय के साथ गन्ना क्रय केंद्र बड़ौदा पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसान हरी सिंह की गन्ना बोगी की तोल में घटतौली मिली। क्रय केंद्र पर आफलाइन तोल किया जा रहा था। क्रय केंद्र पर डिजिटलाईजर व एच.एच.सी. के लिंक, पाक्षिक स्थानान्तरण, सूची, बीम स्केल में भी अनियमितता मिली। अधिकारियों ने पाया कि यह सभी चीनी मिल की मिलीभगत से घटतौली को अंजाम दिया जा रहा था। गन्ना अधिकारियों की ओर से चीनी मिल मालिक कुशाग्र बजाज, एमडी अजय कुमार शर्मा, वीपी जंग बहादुर तोमर, तोल लिपिक महिपाल सिंह व विजय बालियान, सुनील कुमार ओझा, के. डी. शर्मा, देवेन्द्र मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

Next Story