उत्तर प्रदेश

आमजन की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी

Admin Delhi 1
20 Feb 2023 8:00 PM IST
आमजन की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी
x

मेरठ: तहसील मवाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 56 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 09 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आमजन की शिकायतों को जानने के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस एक बेहतर प्लेटफार्म है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग सहित पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकंबदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 56 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

जिनमें से 09 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।

Next Story