- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चीनी मिल में भिड़े...
उत्तर प्रदेश
चीनी मिल में भिड़े अधिकारी और कर्मचारी, भारी पुलिस बल किया तैनात
Admin4
30 Dec 2022 2:27 PM GMT

x
बागपत । बागपत जिले की मलकरपुर चीनी मिल में गुरूवार को अधिकारियों और कर्मचारियों में भिडंत हो गयी। दोनो ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मिल अधिकारियों की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
मलकपुर चीनी मिल में अधिकारियों और कर्मचारियों में बीच जंग जारी है। कई बार दोनों गुट आमने-सामने आ चुके हैं। कर्मचारी मिल अधिकारियों के खिलाफ धरने प्रदर्शन भी कर चुके है। गुरुवार को किसी बात को लेकर एक बार फिर हंगामा हुआ। मिल कर्मचारियों ने अधिकारियों के आफिस में घुसकर लाठी-डंड़ों से अधिकारियों को खौफजदा कर दिया। मिल अधिकारियों ने किसी तरह से अपने केबिनों के गेट बन्द कर अपनी जान बचाई। हंगामें की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गयी है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिल अधिकारियों की तहरीर पर बड़ौत कोतवाली में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Admin4
Next Story