उत्तर प्रदेश

अफसर गिरफ्तार, महिला संविदाकर्मी से अश्लील हरकत का वीडियो हुआ था वायरल

jantaserishta.com
11 Nov 2021 10:14 AM IST
अफसर गिरफ्तार, महिला संविदाकर्मी से अश्लील हरकत का वीडियो हुआ था वायरल
x
जानें पूरा मामला.

लखनऊ: लखनऊ सचिवालय में तैनात एक महिला संविदाकर्मी से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को खुद महिला ने बनाया था. महिला ने अनु सचिव इच्छाराम यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया. महिला ने 29 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब 12 दिन बाद आरोपी इच्छाराम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता अल्पसंख्यक विभाग में संविदा पर तैनात हैं. पीड़िता ने अलसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनु सचिव इच्छाराम यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि इच्छाराम 2018 से लगातार छेड़छाड़ करता है.
छेड़छाड़ की हद पार हो गयी, तब पीड़िता ने आरोपी अनुसचिव का वीडियो बना लिया, जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है, आरोपी अनुसचिव युवती के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है और महिला बचने का प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपी जबरदस्ती करता है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध पर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी जाती रही है.
पीड़िता ने हुसैनगंज थाने में केस दर्ज कराया है. एडीसीपी सेंट्रल ख्याति गर्ग के मुताबिक, इस पूरे मामले में मुकदमा 29 अक्टूबर को दर्ज किया जा चुका है और आगे की विवेचना प्रचलित है, इस महिला को बयान दर्ज करने के लिए दो-तीन बार बुलाया गया है, दोनों तरफ के जो भी साक्ष्य होंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.
अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी अनुसचिव इच्छाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी एफआईआर दर्ज कराने के 12 दिन बाद हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story