उत्तर प्रदेश

दक्षिण में बने नगर निगम के चबूतरों पर कब्जे, सड़क पर दुकानें लगने से लगता है जाम

Admin4
12 Dec 2022 6:13 PM GMT
दक्षिण में बने नगर निगम के चबूतरों पर कब्जे, सड़क पर दुकानें लगने से लगता है जाम
x

कानपुर। शहर की सड़कों पर खड़े होने वाले ठेलों को व्यवस्थित करने के लिए बनी फेरी नीति दम तोड़ चुकी है। साकेत नगर में कई साल पगले बने चबूतरों पर कब्जे हो चुके हैं। पराग डेयरी के बाहर फुटपाथ गायब होकर मार्केट लगने लगी है। यहाँ ठेले वाले तो नहीं आये, लेकिन नये दुकानदार दुकाने लगाने लगे हैं।

यही नहीं, फ़ूड गाड़ियां, अस्पतालों की एम्बुलेंस भी फुटपाथ पर खड़ी हो रही हैं। जिससे यातायात अव्यवस्थित हो गया है। सुबह- शाम यहाँ जाम की स्थति रहती है। लेकिन जिम्मेदारों ने आंखे मूंद ली हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए शासन ने वर्ष 2008 में फेरी नीति लागू की थी। आज तक व्यवस्था लागू नहीं हो पाई है। अव्यवस्थित ट्रैफिक और जाम से जनता को जूझना पड़ रहा है, नगर निगम ने निराला नगर में 136 और श्यामनगर में पीएसी पुल के नीचे डेढ़ सौ चबूतरे बनाए।

इसमें निराला नगर में सभी चबूतरे को कई बार उठाने का प्रयास हुआ लेकिन सुविधाएं न मिलने से यहाँ कोई शिफ्ट नहीं हुआ। आलम यह है कि सेक्स नगर में लगने वाली फल व सब्जी मंडी जस की तस है। वहीं, पराग के बाहर भी नई बाजार लगने लगी है। अब दोनों जगह यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। शाम को सोसायटी शोरूम चौराहे पर भीषण जाम लगता है।

शहर के चौराहों, बाजारों व मुख्य सड़कों पर खड़े होने वाले ठेलों व सड़क पर दुकान लगाने वालों को व्यवस्थित करने के लिए फेरी नीति बनी थी। उम्मीद थी कि सड़क पर ठेलों की हद तय होने से जाम से भी छुटकारा मिलेगा।

शहर में 28 हजार वेंडर चिह्नित किए गए थे। इनका बायोमैट्रिक व आधार कार्ड नगर निगम के जोनल कार्यालयों में शिविर लगाकर बनाया गया। साथ ही 65 स्थान चिह्नित किए गए। फेरी नीति में दुकानदारों को सार्वजनिक शौचालय, पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था दी जानी है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप से सुलभ शौचालय भी बनने थे।

गोल चौराहा, सब्जी मंडी फूलबाग व आर्य नगर, परेड में फेरी नीति के तहत दुकानों को व्यवस्थित किया गया था। यहां भी अफसरों की अनदेखी के चलते व्यवस्था फेल हो गई।

रामादेवी, कल्याणपुर, विजयनगर समेत अन्य जगह सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडी हटाने के लिए कई बार कार्ययोजना बनी, लेकिन आज तक हटाई नहीं गई है। ये सब्जी मंडी जाम का कारण बन रही हैं।

Admin4

Admin4

    Next Story