- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ऑन रोड 'अश्लील हरकत',...
उत्तर प्रदेश
ऑन रोड 'अश्लील हरकत', पुलिस ने काटा चालान, वीडियो वायरल
Harrison
27 March 2024 2:47 PM IST

x
यूपी: नोएडा से होली के दिन का एक शर्मनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यहां दो लड़के बाइक पर दो लड़कियों को बीच में बैठाकर ऑन रोड अश्लील हरकत करते देखे गए हैं. इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स भड़क गए और यूपी पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.
लड़की को बाइक पर बीच में बैठाकर ऑन रोड अश्लील हरकतें कर रहे इन लफंगों का नोएडा पुलिस ने 24500 रुपए का चालान काटा है। पर, सिर्फ चालान इसका हल नहीं है। इन पर लट्ठ बजने चाहिए। pic.twitter.com/QH4dj1XoGn
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 27, 2024
वहीं, नोएडा पुलिस ने इन शिकायतों को संज्ञान में लिया और वीडियो में दिख रहे बाइक का यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 24500 रुपये का चालान कर दिया. इस वीडियो के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इन पर लट्ठ बजने चाहिए, दूसरे ने लिखा- आजकल इस तरह की हरकतें आम बात हो गई हैं. मानों संस्कार नाम की चीज ही नहीं बची. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुछ दिन और ऐसा होता रहा तो कुत्ते शर्म से घर के अंदर बैठ जाएंगे.
Tagsऑन रोड 'अश्लील हरकत'नोएडा पुलिसउत्तर प्रदेशOn Road 'Obscene Act'Noida PoliceUttar Pradeshजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





