- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- इंस्टाग्राम पर अपलोड...
उत्तर प्रदेश
इंस्टाग्राम पर अपलोड की महिला की आपत्तिजनक फोटो, केस दर्ज
Admin4
10 Oct 2023 7:29 PM IST

x
लखनऊ/काकोरी। दुबग्गा थाने क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की शोहदे ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी तैयार कर पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दी। दुबग्गा प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा के मुताबिक, पुरानी बस्ती की रहने वाली पीड़िता ने शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसकी बहन का जीना दुश्वार कर दिया है। कई माह से आरोपित सोशल नेटवर्किंग साइट पर उसकी बहन को अश्लील मैसेज करता है। पीड़िता का आरोप है कि गत पांच अक्टूबर को आरोपित ने इंस्टाग्राम पर एक फेक आईडी तैयार की।
इसके बाद आरोपित ने उसकी बहन की अश्लील फोटोग्राफ अपलोड कर दी। उसके बाद पीड़िता ने दुबग्गा थाने में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से आरोपित की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





