उत्तर प्रदेश

बार एसोसिएशन के सदस्यों को पद-गोपनीयता की शपथ

Admin Delhi 1
5 Sept 2023 11:11 AM IST
बार एसोसिएशन के सदस्यों को पद-गोपनीयता की शपथ
x

अलीगढ़: सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों ने बार के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पद व गोपनीयता की शपथ ली. जिला जज संजीव कुमार व उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन शिवकिशोर गौड़ ने शपथ दिलाई.

कार्यक्रम में जिला जज संजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि, पूर्व न्यायमूर्ति इफाकत अली खान, पूर्व न्यायमूर्ति एएन मित्तल बतौर विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए. बार काउंसिल के चेयरमैन शिवकिशोर गौड़ व एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन केसी सक्सेना की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी गोपाल शंकर शर्मा व अशोक कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की. इसमें सूरजपाल अध्यक्ष, दीपांशु कुमार महासचिव, खालिद अहमद अंसारी उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्यांगना गौड़, संयुक्त सचिव पुस्तकालय कुलदीप भारद्वाज, संयुक्त सचिव प्रकाशन सुनीता कौशिक, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य संजय वार्ष्णेय ने शपथ ली. जिला जज संजीव कुमार व चेयरमैन शिवकिशोर गौड़ ने बार व बेंच के बीच मधुर संबंध बनाने पर बल दिया. अधिवक्ताओं की समस्या के निराकरण की बात कही. अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने अधिवक्ताओं के हित में काम करने का भरोसा दिलाया. इस दौरान नवीन चंद्र सक्सेना, आरके चौधरी, जीएन सिंह, जयहिंद शर्मा, विजेंद्र सिंह, रामसिंह, आलोक पालीवाल, धर्मपाल शर्मा, राजीव वार्ष्णेय, फरहत उस्मानी, मो. तारिक, श्रीकृष्ण वार्ष्णेय, अजय पाठक, दिवाकर अग्रवाल, अजरा सिद्दीकी, डोरी लाल सिंगले, प्रशांत कमठानियां, रतनेश जैरो, मुईन अहमद, संजीव शर्मा, विनय शर्मा, अनिल भारद्वाज, नितिन कुमार वार्ष्णेय, महेशचंद्र शर्मा, विपिन पचौरी, प्रदीप शर्मा, आरडी राजपूत, गौरव शर्मा, अविनाश शर्मा, राकेश वर्मा, महेंद्र कुलश्रेष्ठ, मुकेश शर्मा, सुभाषचंद्र आदि मौजूद रहे.

Next Story