उत्तर प्रदेश

नर्स का दीवार से लटकता मिला था शव, रेप-हत्या की नहीं हुई पुष्टि

jantaserishta.com
1 May 2022 1:08 PM IST
नर्स का दीवार से लटकता मिला था शव, रेप-हत्या की नहीं हुई पुष्टि
x

उन्नाव: उन्नाव के निजी अस्पताल में काम करने वाली युवती की संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है. उन्नाव के एडिशनल एसपी शशि शेखर सिंह ने न्यूज़ चैनल आजतक से बातचीत में घटना का खुलासा करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और हत्या की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है.

उन्होंने बताया कि हमने इस मामले में न्यू जीवन अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी संदीप राजपूत को गिरफ्तार किया है. संदीप राजपूत ने ही मृतका की न्यू जीवन अस्पताल में नौकरी लगवाई थी. घटना वाली रात दोनों के बीच विवाद हुआ था. लड़की संदीप से शादी करना चाहती थी लेकिन संदीप ने शादी से इनकार कर दिया था.
घटना वाले दिन लड़की सुबह आठ बजे तक ठीक थी, लेकिन उसके थोड़ी देर बाद लड़की का शव अस्पताल के पिछले हिस्से में लटका मिला था. शुरुआती जांच में अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था. हमने इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है.
साभार: आजतक
नर्स का दीवार से लटकता मिला शव, गैंगरेप कर हत्‍या का आरोप

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story