उत्तर प्रदेश

ट्रेन के आगे कूदकर नर्स ने की थी आत्महत्या, अब हुआ हैरान करने वाला खुलासा

jantaserishta.com
17 April 2022 11:54 AM IST
ट्रेन के आगे कूदकर नर्स ने की थी आत्महत्या, अब हुआ हैरान करने वाला खुलासा
x

लखनऊ: लखनऊ में नर्स द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लेने के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, मृतका के पिता को उसके सामान में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही गई है. नर्स ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह प्रेमी की यातनाओं के कारण ही सुसाइड करने जा रही है.

इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकरी के मुताबिक, थाना सैरपुर थाना क्षेत्र में प्रतापगढ़ की रहने वाली युवती पेशे से नर्स थी और लखनऊ में रहकर काम करती थी. पुलिस को रात में रेलवे ट्रैक पर युवती की लाश मिली. जिसके बाद सुसाइड का मामला समझकर उसका शव घर वालों को सौंप दिया गया.
युवती का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. लेकिन जब उसके पिता ने बेटी का सामान चेक किया तो उन्हें उसमें एक सुसाइड नोट मिला. जिसमें लिखा था, ''सोनू ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक शोषण किया. मेरा सारा वेतन भी वह अपने खाते में जबरदस्ती ट्रांसफर करवा लेता है. विरोध करने पर भाई को जान से मारने की धमकी देता है. प्रेमी सोनू की हरकतों से परेशान होकर यह कदम उठा रही हूं.''
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, परिजनों की शिकायत पर आरोपी प्रेमी युवक के खिलाफ प्रताड़ना और शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story