- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नर्स ने लगाया छेड़खानी...
उत्तर प्रदेश
नर्स ने लगाया छेड़खानी का आरोप, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Admin4
16 Jun 2023 2:30 PM GMT

x
रामपुर। नर्स से छेड़खानी के मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही जांच शुरु कर दी गई है। दरअसल, जिला अस्पताल में 12 जून को डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा बाहर से इंजेक्शन मंगाकर एक वृद्ध को लगाया गया था। इंजेक्शन लगने से वृद्ध की मौत हो गई। इससे परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। हंगामे के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। घटना कैमरे में कैद हो गई थी। इस दौरान नर्स ने कुछ लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।
नर्स का आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई। एक घंटे तक इमरजेंसी में मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। थाना सदर प्रभारी गजेंद्र त्यागी ने बताया कि दो के खिलाफ 353, 354, 323, 504 आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story