- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दुष्कर्म अपराध में...

जिस उम्र में किशोरों के हाथ में किताबें और खिलौने होने चाहिए, उस उम्र में आज उनके साथ दुष्कर्म जैसी हैवानियत जुड़ गई है। यहां जिक्र केवल उनका हो रहा है, जिनके खिलाफ मुकदमे लिखे गए हैं और मौजूदा वक्त में वो स्कूल, दोस्त, परिवार समेत समाज से दूर किशोर सुधार गृह बरेली में निरुद्ध हैं। वजह चाहे जो भी हो, लेकिन मौजूदा वक्त में सामने आ रहे मामलों को सुनने-पढ़ने के बाद पुलिस अधिकारी भी हैरत में पड़ जाते हैं। दायूं जिले की कर रहे हैं। यहां उसहैत थाना क्षेत्र के कटरा गांव में चचेरी बहनों के शव फंदे पर लटके मिलने के बाद दर्ज हुए गैंगरेप-हत्या के मुकदमे ने पहले से ही बदायूं के नाम पर दुष्कर्म का कलंक लगा दिया है। जबकि मौजूदा दिनों में यहां के हालात दिनों-दिन बेहद खराब होते दिख रहे हैं।
वजह है कि पिछले दिनों हुईं दुष्कर्म की घटनाएं ऐसी हैं, जिनमें दुष्कर्म करने वाला नाबालिग था और उसने नाबालिग के साथ ही इस घटना को अंजाम दिया। इन हालात में पुलिस केवल इनके स्कूली दस्तावेजों से लेकर परिवार रजिस्ट्रर के मिलान के जरिए पीड़िता और आरोपी की उम्र का आंकलन करती दिख रही है।





