उत्तर प्रदेश

लापरवाही बरतने के आरोप में 169 आशा बहुओं को नोटिस, मचा हड़कंप

Shantanu Roy
16 Nov 2022 11:35 AM GMT
लापरवाही बरतने के आरोप में 169 आशा बहुओं को नोटिस, मचा हड़कंप
x
बड़ी खबर
संभल। उत्तर प्रदेश संभल जिले में लापरवाही बरतने के मामले में प्रशासन ने आशाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। जिले की 169 आशा बहुओं को चिन्हित करते हुए उन्हें अंतिम नोटिस भेज दिया है। प्रशासन के आदेश के मुताबिक अपने कार्य में सुधार नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सेवा समाप्त जैसे कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। आरोप है कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के पात्र लोगों तक पहुंचाने में निष्क्रियता दिखाई दे रही है। जबकि शासन का आदेश है कि आयुष्मान भारत योजना, को ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। इसके बावजूद भी इन आशा बहुओं ने अपने क्षेत्र में किसी प्रकार से लोगों की मदद नहीं पहुंचाई। दरअसल, जिलाधिकारी के आदेश पर लापरवाही बरतने और विभागीय कार्य में निष्क्रियता दिखाने वाले आशाओं की एक सूची जारी करने के आदेश दिए थे।
अधिकारी के आदेश पर जिले की 169 आशाओं को लापरवाही बरतने और विभागीय कार्य में निष्क्रियता दिखाने के मामले में चिन्हित किया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि पिछले कुछ समय से विभागीय समीक्षा की जा रही है जिसमें संभल जिले की 169 पशुओं को चिन्हित किया गया है। इनके द्वारा आयुष्मान भारत योजना में न सिर्फ निष्क्रियता दिखाई जा रही है बल्कि गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल न ले जाकर निजी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। ऐसे में इनके द्वारा सरकारी कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है सभी चिन्हित 169 आशाओं को नोटिस दिया गया है। नोटिस के बावजूद भी अपने कार्य में सुधार नहीं किया तो उनके खिलाफ ग्राम पंचायत स्तर से प्रस्ताव पारित कर सभी 169 आशाओं को बर्खास्त किया जाएगा। उनके स्थान पर अन्य आशाओं का चयन किया जाएगा । नोटिस के बाद आशा वर्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
Next Story