- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जनप्रतिनिधियों के सगे...
उत्तर प्रदेश
जनप्रतिनिधियों के सगे संबंधियों को नहीं, कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट
Rounak Dey
19 Oct 2022 3:51 AM GMT

x
बरेली। पंचायत चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी जनप्रतिनिधियों के संगे संबंधियों को मेयर और पार्षदी का चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलेगा। प्रत्येक वार्ड के सक्रिय कार्यकर्ता को ही टिकट मिलेगा। इसके साथ वार्ड से बाहर के किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं मिलेगा। इस बार भाजपा नगर निगम की 80 सीटों पर टिकट देकर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
2017 के चुनाव में 72 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। जिन आठ सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारे थे, इस बार उन सीटों पर भी प्रत्याशी उतारने का निर्णय हुआ है। उपरोक्त बातें नगर निकाय चुनाव के महानगर प्रभारी एवं गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहीं। भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने भी कहा कि कार्यकर्ता पांच साल तक इंतजार करते हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा।
Tags#raebareli

Rounak Dey
Next Story