उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर की 3 विधानसभा सीटों पर अधूरी जानकारी देने पर 13 कैंडिडेट के नामांकन निरस्त

jantaserishta.com
25 Jan 2022 10:23 AM IST
गौतमबुद्ध नगर की 3 विधानसभा सीटों पर अधूरी जानकारी देने पर 13 कैंडिडेट के नामांकन निरस्त
x

नई दिल्ली: गौतमबुद्धनगर की तीन विधानसभाओं सीटों पर अधूरी जानकारी देने पर 13 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त. यहां 52 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था. अब 27 जनवरी की दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिया जा सकता है. इसमें नोएडा से सबसे अधिक 10 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं.

नोएडा में शिवसेना उम्मीदवार समेत 10 नामांकन निरस्त किये गये हैं. इसमें सर्व समाज पार्टी के संजीव कुमार गोस्वामी, शिवसेना के राजकुमार अग्रवाल, भारतीय महासंघ पार्टी के घनश्याम, पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी के दीपमाला श्रीवास्तव, भारतीय इंसान पार्टी के किशोर सिह, अल हिंद पार्टी के डिबलू सिह चौधरी, भारतीय जन जागृति पार्टी के कुश कुमार श्रीवास्तव, निर्दलीय संजय शर्मा,निर्दलीय सुनील कुमार, निर्दलीय अर्पणा शर्मा शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story