उत्तर प्रदेश

Noida: सड़क हादसे से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

Sanjna Verma
13 Jun 2024 7:53 AM GMT
Noida: सड़क हादसे से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
x
नोएडा Noida : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जेवर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आकाश नाम के युवक ने बुधवार रात को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि वह और उसका दोस्त विनोद कुमार छह जून को बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि तभी यमुना
Expressway
पर शिवा ढाबा के सामने एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
सिंह ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि टक्कर लगने से वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन विनोद की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे DELHI के सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान 12 जून को विनोद कुमार की मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story