उत्तर प्रदेश

Noida: प्राधिकरण के खिलाफ कर्मियों का प्रदर्शन, कई हिरासत में

Admindelhi1
16 March 2026 12:24 PM IST
Noida: प्राधिकरण के खिलाफ कर्मियों का प्रदर्शन, कई हिरासत में
x

नोएडा: नोएडा में प्राधिकरण के खिलाफ सफाईकर्मियों का प्रदर्शन उस समय तेज हो गया जब पुलिस ने धरने पर बैठे कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कर्मचारियों को बसों में भरकर हिरासत में लिया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी काफी समय से अपनी मांगों को लेकर दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल थे, जिनमें महिला सफाईकर्मी भी मौजूद थीं।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नॉएडा अथॉरिटी के अधिकारियों पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय प्रशासन दबाव बनाकर आंदोलन को खत्म करने की कोशिश कर रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने प्राधिकरण के जीएम सिविल एसपी सिंह और सीईओ पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

पुलिस कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में और अधिक नाराजगी देखने को मिली। कई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और कर्मचारियों तथा प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

Next Story