उत्तर प्रदेश

Noida निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 3 बच्चों की मौत

Bharti Sahu 2
29 Jun 2024 5:27 AM GMT
Noida निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 3 बच्चों की मौत
x
Noida नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। सूरजपुर थाना इलाके में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से मलबे में 8 बच्चे दबे गए, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने फौरन आनन-फानन में सभी बच्चे को मलबे से निकालकर पास के अस्पताल भर्ती कराया।
जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने तीन बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल 5 बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा जब हुआ, उस वक्त वहां बच्चे खेल रहे थे।
Next Story