- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: सूरजपुर में...
उत्तर प्रदेश
Noida: सूरजपुर में मकान की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की हुई मौत
Tara Tandi
24 Sept 2024 10:50 AM IST
x
Noida नोएडा: सूरजपुर इलाके में सोमवार को हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर को थाना सूरजपुर के धर्मपाल खड्डा सूरजपुर में निर्दोष सिंह के निर्माणाधीन मकान में शटरिंंग गिरने से मजदूर अजय, राजेंद्र सिंह और समसू छत से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हे स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान अजय (28) और राजेंदर सिंह (53) की मृत्यु हो गई। घायल समसू (35) का उपचार चल रहा है। पुलिस शवों का पंचायतनामा भर कार्रवाई कर रही है। मौके पर मृतकों के परिजन व घायल के परिजन मौजूद है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया एक मजदूर का इलाज चल रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते मकान का शटरिंग गिर गया और मजदूर उसकी चपेट में आ गए। पुलिस के मुताबिक अब शटरिंग के नीचे किसी और के दबे होने की कोई आशंका नहीं है।
TagsNoida सूरजपुर मकानशटरिंग गिरनेदो मजदूरों मौतNoida Surajpur houseshuttering collapsetwo workers diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





