उत्तर प्रदेश

Noida: बादलपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Admindelhi1
2 Jun 2025 3:18 PM IST
Noida: बादलपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
x

नोएडा; थाना बादलपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना प्रभारी के अनुसार, धर्मेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई विजय सिंह, पुत्र बालचंद, अपने साथी दुष्यंत कुमार के साथ 28 मई को दोपहर के समय दुजाना गेट के पास से गुजर रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान विजय सिंह की मौत हो गई। दुष्यंत की हालत गंभीर होने पर उसे गाजियाबाद के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन 30 मई को उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story