- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: कीमती सामान...
उत्तर प्रदेश
Noida: कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Sanjna Verma
13 July 2024 12:34 PM IST

x
Noida नोएडा: नोएडा के सेक्टर 39 थानाक्षेत्र में पुलिस ने कारों का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस उपायुक्त (DCP) (जोन प्रथम) ने बताया कि पुलिस बृहस्पतिवार शाम बदमाशों को तलाश रही थी, तभी सेक्टर 41 के पास दो बदमाश मोटरसाइकिल पर संदिग्ध रूप से घूमते हुए दिखाई दिए।सिंह ने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
डीसीपी ने बताया कि Police द्वारा चलाई गई गोलियां बदमाशों दीपक तथा इम्तियाज के पैर में लगीं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से कारों का शीशा तोड़कर चोरी किए हुए तीन लैपटॉप, 8,000 रुपए नकद, एक-एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किए।उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दीपक पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थानों में 50 और इम्तियाज पर 32 मुकदमे दर्ज हैं।
TagsNoidaकीमती सामानचोरीगिरोहआरोपीगिरफ्तार valuablestheftgangaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





