- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: 3 घरों में चोरी...
उत्तर प्रदेश
Noida: 3 घरों में चोरी करने वाले गैंग के तीन लोग गिरफ्तार
Sanjna Verma
29 Jun 2024 12:14 AM IST

x
Noida नोएडा: नोएडा पुलिस ने घरों और पीजी में चोरी करने वाले एक gang के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी के 44 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 3 एटीएम कार्ड और एक ऑटो भी बरामद हुआ है. पकड़े गए तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. आरोपी अब तक 200 से ज्यादा लैपटॉप और 400 से ज्यादा मोबाइल चोरी कर पश्चिम बंगाल ले जाकर बेच चुके हैं. police ने बताया है कि 26 और 27 जून को दो पीड़ितों ने सेक्टर-126 थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दी थी.
पुलिस ने जांच के दौरान कई CCTV फुटेज खंगाले. जांच के दौरान पुस्ता रोड Bakhtawarpur गांव के सामने से ऑटो सवार सिद्ध गोपाल, तपन मांझी और सपन मांझी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी लैपटॉप, मोबाइल को बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे. पूछताछ में तीनों ने बताया कि पहले घरों और पीजी की रेकी करते थे. इसके बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. उन्होंने बताया कि चोरी के सामानों को पश्चिम बंगाल में ले जाकर ऊंचे दामों पर बेच देते थे. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क का पता लगा रही है.
TagsNoidaघरोंचोरीगैंगगिरफ्तार housestheftgangarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





