उत्तर प्रदेश

Noida: खालिस्तानी आतंकवादी की धमकी से हड़कंप

Admindelhi1
14 May 2025 4:41 PM IST
Noida: खालिस्तानी आतंकवादी की धमकी से हड़कंप
x
"चैनल चेयरमैन से मांगी करोड़ों की फिरौती"

नोएडा: नोएडा में एक खबरिया चैनल के चेयरमैन व व्यापारी से कथित तौर पर खालिस्तानी आतंकी कुलवीर सिंह सिद्धू ने 25 करोड रुपए की रंगदारी मांगी है। आरोप है कि उसने व्हाट्सएप काल करके मीडिया कर्मी को धमकी दी। इसके ऊपर एनआईए ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। इसकी जांच सहायक पुलिस आयुक्त विवेक रंजन राय द्वारा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-23 में रहने वाले खबरिया चैनल के चेयरमैन ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने खुद को खालिस्तानी आतंकवादी कुलवीर सिंह सिद्धू बताया तथा उनसे 25 करोड़ की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर ट्रेलर दिखाने की धमकी दी। घर पर ग्रेनेड से हमला करने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि आतंकी पर 10 लाख रुपए का इनाम एनआईए द्वारा घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि यह घटना किसी शरारती तत्व द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि मामले का शीध्र खुलासा होगा।

बता दें कि कुलवीर सिंह हरियाणा के यमुनानगर के खरवान का रहने वाला है। वह जनपद पीलीभीत में कोरोना काल के दौरान पूरनपुर कोतवाली के गांव गजरौला जप्ती में करीब 10 महीने तक छुपकर रहा था। बाद में वह फर्जी पासपोर्ट के सहारे ग्रीस भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एनआईए और अन्य एजेंसियों ने पीलीभीत में छापेमारी भी की थी तथा उसका पोस्टर भी लगाया गया था।

Next Story