- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: स्वच्छता अभियान...
Noida: स्वच्छता अभियान सख्त, दो ठेकेदारों को भरना होगा 6 लाख का जुर्माना

नोएडा; नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने गुरूवार को जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ को कई जगहों पर गंदगी देखने को मिली। इस पर उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दो ठेकेदारों पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही एजेंसी को ब्लैकलिस्टिंग करने के लिए अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
सीईओ ने आज ब्रहापुत्र मार्किट, एमपी-3 रोड पर हरिजन बस्ती से सेक्टर-36, सेक्टर-71 अण्डरपास, हरिजन बस्ती सेक्टर-37, 32, 35 तथा सेक्टर-62 क्षेत्र का निरीक्षण किया। सेक्टर-32 में लॉजिक्स मॉल के बराबर में ग्रीन बेल्ट गन्दी पायी गयी तथा मिट्टी के ढेर पाये गये। जिसको ट्रैसिंग कराने एवं मिट्टी को उठाने के लिए उद्यान विभाग के निदेशक को निर्देशित किया । इसके अलावा लॉजिक्स मॉल के निकट टी पॉईन्ट पर रोड टूटा हुआ मिला । जिसकी मरम्मत कराने के लिए सर्किल 3 के अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं सेक्टर-35 मोरना के बाहर गारबेज पाईन्ट तथा एमपी०-3 मार्ग सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के नीचे गारबेज तथा होशियारपुर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए मिलने पर सीईओ ने कूड़ा कलेक्शन करने वाली एजेन्सी मैसर्स एजी इनवायरों इन्फा प्रोजेक्ट पर एक लाख रुपये का आर्थिक दण्ड अधिरोपित किये जाने के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में डीप क्लीनिंग कराये जाने के लिए निर्देशित किया।
इसके अलावा सीईओ को निरीक्षण के दौरान
एमपी-3 मार्ग पर मोरना सर्विस रोड़, सुरभि हॉस्पिटल के बाहर, सेक्टर-34 की सर्विस रोड़, होशियारपुर की सर्विस रोड़, सेक्टर-39 की सर्विस रोड़, बॉटेनिकल गार्डन एवं लॉजिक्स मॉल के बाहर पर जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े मिले। ऐसा प्रतीत हुआ कि किसी भी सर्विस रोड़ पर काफी समय से झाडू नहीं लगाई गई है । इस संबंध में सीईओ ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित मैकेनिकल स्वीपिंग एजेन्सी मैसर्स लॉयन सर्विसस पर 5 लाख रुपए का आर्थिक दण्ड लगाये जाने के साथ ही एजेंसी को ब्लैकलिस्टिंग करने के लिए अन्तिम नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। सीईओ के निरीक्षण के दौरान ओएसडी इन्दु प्रकाश सिंह, परियोजना अभियंता गौरव बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।





