- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: सेक्टर-115 में...

नोएडा: सेक्टर-115 में 132-33 केवी के बिजलीघर बनाने का काम चल रहा है.यहां चल रहे काम का एसीईओ ने जायजा लिया.उन्होंने तय समय में इसको पूरा करने के निर्देश दिए. इसका काम मार्च महीने तक तक पूरा करा दिया जाए।
प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि गर्मियों के समय लोगों को बिजली संकट से बचाने के लिए अलग-अलग जगह सबस्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है.यह अलग-अलग क्षमता के हैं.इसी क्रम में सेक्टर-115 में भी बनाया जा रहा है.उन्होंने बताया कि यहां सबस्टेशन का काम थोड़ा धीमी गति से चलता हुआ मिला.इस पर उन्होंने इंजीनियर और कर्मचारियों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि गर्मियों में इस स्टेशन के जरिए लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सके.एसीईओ ने बताया कि प्रयास है कि इस स्टेशन का काम इस साल मार्च महीने तक तक पूरा करा दिया जाए।
डीएल के टाइम स्लॉट की प्रतीक्षा नहीं: स्थायी और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) नवीनीकरण के लिए लोग आसानी से टाइम स्लॉट प्राप्त कर सकते हैं.परिवहन विभाग की वेबसाइट www. parivahan.gov.in पर इन दोनों तरह के ही ड्राइविंग लाइसेंस के टाइम स्लॉट उपलब्ध हैं.लोग आवेदन लोग कर सकते हैं।
बिना जुर्माना टैक्स भरने की सुविधा: बिना जुर्माना जमा किए वाहन मालिक एकमुश्त रोड टैक्स जमा कर सकते हैं.परिवहन विभाग की ओर से व्यवसायिक वाहन मालिकों के लिए यह योजना लागू की गई.छह माह तक यह योजना लागू रहेगी.इसमें बकाए रोड टैक्स पर लगा जुर्माना लोगों को नहीं जमा करना है।
बिजली कटने पर यहां शिकायत करें: विद्युत निगम के उपभोक्ता बिजली कटने की शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 0120-2970431 पर दर्ज करा सकते हैं.शिकायत के बाद बताया भी जाता है कि किस वजह से आपूर्ति बाधित है और कब तक सामान्य होगी।





