- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: पुलिस ने कब्जे...
उत्तर प्रदेश
Noida: पुलिस ने कब्जे में लिया अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच जारी
Admindelhi1
7 Nov 2025 4:16 PM IST

x
नॉएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 42 के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 42 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है।
उसके पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे शव की पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Tagsनॉएडापुलिसकब्जेअज्ञात व्यक्तिशवजांचजारीNoidaPoliceCustodyUnknown personDead bodyInvestigationOngoingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





