उत्तर प्रदेश

Noida: मोबाइल स्नैचर को पुलिस ने मारी गोली, घायल हालत में किया गिरफ्तार

Admindelhi1
19 April 2025 6:15 PM IST
Noida: मोबाइल स्नैचर को पुलिस ने मारी गोली, घायल हालत में किया गिरफ्तार
x
"मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को देते थे अंजाम"

नॉएडा: नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस एक बदमाश को गोली मार कर घायल किया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सेक्टर-15 ए के पीछे गंदे नाले को जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार रोकने का प्रयास किया, तो वह बाइक लेकर भागने लगा पुलिस टीम ने जब पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस में बचाव में गोली चलाई तो बदमाश पर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक पर सवार होकर चेन स्नेचिंग एवं मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन, एक तमंचा, कारतूस तथा घटनाओं में प्रयोग की जा रही चोरी की बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाश पर आठ मुकदमे भी दर्ज हैं।

एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया: एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने बताया कि थाना फेज वन के थाना प्रभारी अमित कुमार मान पुलिस टीम के साथ गंदा नाला सेक्टर 15ए के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने एक बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर सेक्टर-16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उपरोक्त व्यक्ति की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई । जिसपर उसके द्वारा भागने के प्रयास के क्रम में पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान मनीष कुमार पुत्र स्व. सुदामा निवासी ग्राम सनवरिया, थाना नवानगर, जिला बक्सर, बिहार वर्तमान पता नया बास , थाना फेस-1, के रूप में हुयी है।

Next Story