- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा पुलिस ने पकड़ी...
उत्तर प्रदेश
नोएडा पुलिस ने पकड़ी 50 लाख की खैर लकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार
SHIDDHANT
11 Sept 2025 9:46 PM IST

x
NOIDA नोएडा: थाना फेस-2 पुलिस और सीआरटी/स्वाट-2 टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित खैर लकड़ी की तस्करी का बड़ा खेल उजागर किया है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 50 लाख रुपए कीमत की 55 क्विंटल खैर की लकड़ी से भरा एक ट्रक भी बरामद किया है। यह कार्रवाई ककराला टी प्वाइंट के पास गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवींद्र निवासी नगरिया जाहर, थाना दादौ, अलीगढ़ (36 वर्ष) और ताज खान निवासी ग्राम कांड, थाना पिपरा, मोतिहारी, बिहार (33 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों लंबे समय से खैर लकड़ी की अवैध तस्करी में लिप्त थे।
पुलिस ने कहा कि तस्करी का तरीका बेहद चालाकी भरा था। अभियुक्त स्वयं ही केले की फर्जी रसीद तैयार करते थे और बिहार के मधुबनी से ट्रक में केले एवं केले के पत्तों की आड़ में खैर की लकड़ी छिपाकर दिल्ली और हरियाणा तक ले जाते थे। इस तरह लकड़ी को छिपाकर बेचने की कोशिश की जाती थी। बता दें कि खैर पेड़ को काटने और लकड़ी के परिवहन के लिए वन विभाग से पास लेना अनिवार्य है, लेकिन अभियुक्त अवैध तरीके से इसकी ढुलाई कर रहे थे। पुलिस ने बरामद ट्रक को सीज कर लिया है और अभियुक्तों के खिलाफ थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज किया है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। अधिकारियों का कहना है कि खैर की लकड़ी की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बरामदगी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि खैर लकड़ी के तस्करी नेटवर्क के और भी बड़े खुलासे होंगे, क्योंकि आरोपी कई बार इसी तरह दिल्ली और हरियाणा में लकड़ी सप्लाई कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
Tagsनोएडा पुलिसखैर लकड़ी तस्करीस्वाट टीमअवैध परिवहनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





