उत्तर प्रदेश

जमानत पर बाहर आए 135 संदिग्धों को नोएडा पुलिस ने किया राउंड अप

Ashwandewangan
19 May 2023 12:01 PM IST
जमानत पर बाहर आए 135 संदिग्धों को नोएडा पुलिस ने किया राउंड अप
x

नोएडा। जमानत पर जेल से छटे अपराधियों और हिस्ट्रीशीटर की जानकारी जुटाते हुए 135 संदिग्धों को राउंड अप किया गया। ये सभी लूट, चोरी और चैन स्नेचिंग से जुड़े बदमाश है। जिनको समय पर समय जमानत मिली और अब ये बाहर है। बाहर आकर ये क्या कर है इसके लिए नोएडा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया।

अभियान में डीसीपी नोएडा जोन के हरीश चंदर के नेतृत्व में एडीसीपी शक्ति अवस्थी व नोएडा जोन के सभी एसीपी को मिलाकर 22 टीम बनाई गई। इन टीमों ने नोएडा के अलग-अलग एरिया में छापेमारी करके 135 संदिग्धों को राउंड अप किया। सभी से उनके व्यवसाय उनके परिवार और बारे में जानकारी ली गई। साथ ही कई मामलों में जानकारी जुटाकर डोजियर तैयार किया जा रहा है।

दरअसल नोएडा में हाल ही में कई मामलों में ऐसे आरोपी पकड़े गए जो जमानत पर जेल से छूट कर आए और दोबारा से अपराध करने लगे। इसलिए बुधवार रात से अब तक लगातार छापेमारी की जा रही है। ये अभियान अलग-अलग जोन में चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों से पूछताछ के जरिए कई और जानकारी भी मिली है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story