- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: लापता छात्रा की...
उत्तर प्रदेश
Noida: लापता छात्रा की खोज में पुलिस सक्रिय, युवक संदिग्ध
Admindelhi1
17 Oct 2025 3:11 PM IST

x
गौतमबुद्ध नगर: थाना सूरजपुर में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 26 सितंबर से घर से लापता है। महिला ने एक युवक पर अपनी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह देवला गांव की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी 26 सितंबर को घर से बिना बताए कहीं पर चली गई है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार उनकी बेटी स्कूल में पढ़ने गई थी लेकिन वह घर नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने विष्णु उर्फ छोटू पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
Tagsनॉएडालापता छात्राखोजपुलिससक्रिययुवकसंदिग्धNoidamissing girl studentsearchpoliceactiveyouthsuspectजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





