उत्तर प्रदेश

Noida: एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को थार जीप से कुचलने का प्रयास किया

Admindelhi1
3 Jun 2025 3:20 PM IST
Noida: एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को थार जीप से कुचलने का प्रयास किया
x
"सोशल मीडिया कमेंट से भड़का विवाद"

नोएडा: थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट ने दो परिचित पक्षों के बीच इतना बड़ा विवाद खड़ा कर दिया कि मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को थार जीप से कुचलने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला के अनुसार, दोनों पक्ष पहले से एक-दूसरे को जानते थे और सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर विवाद में उलझे हुए थे। इस बीच, सेक्टर-53 में एक तेज रफ्तार थार जीप ने सौरभ नामक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सौरभ के माथे से खून बह रहा था और वह सड़क किनारे चल रहा था, तभी पीछे से आई थार ने उसे जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह उछलकर पास के नाले में जा गिरा। टक्कर के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पीड़ित सौरभ ने बताया कि वह अपने भाई सुमित के साथ कंचनजंगा बाजार होते हुए लॉजिक्स मॉल जा रहा था। रास्ते में बिजली घर के पास चार युवकों ने उन्हें रोका, मारपीट की और फिर जानबूझकर उसे थार से टक्कर मार दी।

पुलिस ने घायल सौरभ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Next Story