- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida : अज्ञात वाहन की...
उत्तर प्रदेश
Noida : अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवती की मौत, दो घायल
Tara Tandi
11 March 2024 12:28 PM IST

x
नोएडा। नोएडा में बरौला गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवती की मौत हो गई और दो अन्य युवतियां घायल हो गईं। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि सद्दाम नाम के व्यक्ति ने इस संबंध में रविवार रात शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे सद्दाम की दो भांजी खुशी और हिना तथा उनकी सहेली खुशबू काम करने के लिए बरौला से सेक्टर 78 स्थित महागुन सोसाइटी जा रही थीं, तभी सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास एक अज्ञत वाहन चालक ने ‘‘तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार’’ दी। सैनी ने बताया कि घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान रविवार की रात खुशी की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tagsअज्ञात वाहनटक्कर युवतीमौतदो घायलUnknown vehiclegirl collideddeathtwo injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





