- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: वकील की...

x
नॉएडा: उत्तर प्रदेश के गोतमबुद्धनगर जिेले में थाना सेक्टर- 39 क्षेत्र के सेक्टर 107 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 107 स्थित सनवर्ड बनालिका सोसाइटी में विराट (30) रहते थे। वह गुरुवार की देर रात को अपने घर पर खाना खा रहे थे। इसी समय उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
Tagsनॉएडावकीलरहस्यमयीमौतपुलिसजांचNoidaLawyerMysteriousDeathPoliceInvestigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





