- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा: मां-बेटे ने की...
उत्तर प्रदेश
नोएडा: मां-बेटे ने की खुदकुशी, बच्चे की बीमारी से थी परेशान
SHIDDHANT
13 Sept 2025 8:47 PM IST

x
NOIDA नोएडा: वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र की एसीई सिटी सोसाइटी में शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई। एक महिला और उसके बेटे ने इमारत की 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान साक्षी चावला (37 वर्ष) और उसके बेटे दक्ष चावला (11 वर्ष) के रूप में हुई। वे एसीई सिटी सोसाइटी में रहते थे। साक्षी का पति गुरुग्राम में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) है। घटना के समय पति घर पर ही मौजूद था। पति ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह उठा तो उसने अपनी पत्नी से बच्चे को दवा देने को कहा और फिर कमरे में चला गया। कुछ ही देर बाद वह बाहर आया तो घटना का पता चला।
पुलिस पूछताछ और चिन्हित साक्ष्यों के मुताबिक लड़के का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था और काफी समय से इलाज चल रहा था। पड़ोसियों और परिजनों ने भी बताया कि मां लंबे समय से बेटे की देखभाल और उसकी बीमारी की वजह से परेशान थी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी कब्जे में लिया है, जिसमें महिला ने अपने पति के लिए सॉरी लिखा और कहा कि वे दुनिया छोड़कर जा रहे हैं। उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न माना जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और इलाके की सीसीटीवी फुटेज, सुसाइड नोट की विवेचना व फोन रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू कर दी है। बिसरख थाना प्रभारी ने कहा है कि मामले की सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
Tagsग्रेटर नोएडाबिसरखआत्महत्यामहिलाबच्चासुसाइड नोटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





