उत्तर प्रदेश

Noida: बदमाशों ने महिला को सम्मोहित कर सोने की चेन व कुंडल लूटा

Admindelhi1
10 Oct 2024 5:49 AM GMT
Noida: बदमाशों ने महिला को सम्मोहित कर सोने की चेन व कुंडल लूटा
x
घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-45 स्थित सोम बाजार से दो बदमाशों ने तंत्र-मंत्र के जरिए महिला को सम्मोहित कर अपने वश में कर लिया। महिला को सम्मोहित कर अपनी बातों में फंसाकर उनके गले से मंगलसूत्र, अंगूठी, सोने की चेन और कुंडल ठग लिया। घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुशीला देवी सेक्टर-45 में रहती हैं। उसके पति सोम बाजार में दुकान लगाते हैं। वह अपने पति को सोम बाजार स्थित दुकान पर चाय देने जा रही थी। तभी सोम बाजार के पास दो युवक उसको मिले। उन्होंने उससे गाजियाबाद जाने का पता पूछा। महिला ने युवकों को गाजियाबाद जाने का रास्ता बताया। इसी बीच एक युवक ने कहा कि वह कई दिनों से भूखा है। उसने महिला से खाने के लिए पैसे मांगे।

महिला उसकी बात से प्रभावित हो गई, तथा उसे 100 रूपए दे दिया।

इसी बीच दोनों युवकों ने महिला को अपने बातों में फंसाकर उसे सम्मोहित कर लिया। कुछ दूर ले जाकर युवकों ने कहा कि आप अपने गले में पहने हुए मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठी, कान के कुंडल आदि निकालकर एक रुमाल में बंद रख लोे। चोर-उच्चके गहने छीनकर भाग सकते हैं।

महिला उनकी बातों में आ गई, तथा उन्होंने सारे जेवरात उतार कर एक रुमाल में बांध दिया। बदमाशों ने चालाकी से जेवरात से भरे रुमाल को बदलकर उन्हें पत्थर से बंधे हुए एक रुमाल को पकड़ा दिया, तथा यह कहकर चले गए कि कुछ देर में वे लौट कर आ रहे हैं, आप यहीं पर बैठो।

बाद में महिला को अपनी ठगी का एहसास हुआ तो उसने रुमाल खोलकर देखा। तब पता चला कि ठगों ने उसके जेवरात हड़प लिया है। महिला ने आसपास खोजा। जब वे नहीं मिले तो उसने अपने पति के साथ थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story