उत्तर प्रदेश

Noida: विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, बिल्डिंग जलकर खाक

Admindelhi1
27 March 2026 1:16 PM IST
Noida: विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, बिल्डिंग जलकर खाक
x

नोएडा: सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया और भारी नुकसान हो गया।

घटना सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत बताई जा रही है। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। मौके पर लगातार रेस्क्यू और कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया, ताकि आग पूरी तरह बुझाई जा सके।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय अधिकांश लोग बाहर निकल चुके थे, जिससे किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं है।

प्रशासन और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। साथ ही आसपास के इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी गई है।

इस घटना ने एक बार फिर व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Story