उत्तर प्रदेश

Noida: चौथी मंजिल से गिरकर मिस्त्री की मौत

Admindelhi1
30 Jun 2025 8:27 PM IST
Noida: चौथी मंजिल से गिरकर मिस्त्री की मौत
x

नोएडा: थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव में एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में टाइल और पत्थर लगाने का काम कर रहे मिस्त्री की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छलेरा गांव के रहने वाले मनीराम शर्मा पुत्र स्वर्गीय किशन शर्मा के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उनके मकान के चौथी मंजिल पर टाइल और पत्थर लगाने का काम हो रहा है। वहां पर राकेश पुत्र श्रीराम गुप्ता 28 वर्ष हाल निवासी ग्राम छलेरा पत्थर लगाने का काम कर रहा था। वह मूल रूप से जनपद बेगूसराय बिहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया की सोमवार को चौथी मंजिल के छज्जे पर टाइल लगाते समय छत गीला होने के कारण उसका पैर फिसल गया तथा वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गया।

उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

Next Story