- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: संतुलन बिगड़ने...

x
नोएडा: थाना फेस-वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाला एक 46 वर्षीय व्यक्ति बीती रात को शराब के नशे में दूसरी मंजिल से सीढ़ियों से नीचे गिर गया। उन्हें इस घटना पर गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां आज सुबह डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि उपेंद्र शर्मा उम्र 46 वर्ष हरौला गांव के रहने वाले थे। वह शराब पीने के आदी थे। बीती रात वह शराब के नशे में अपने घर आए तथा वह घर की सीढ़ियां चढ़ने लगे। दूसरी मंजिल पर जाते-जाते वह असंतुलित होकर गिर गए तथा सीढ़ियों से गिरते हुए नीचे आए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsनोएडासंतुलनबिगड़नेदूसरी मंजिलगिराशख्सNoidaloss of balancesecond floorman fallsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताज़ा ख़बरेंहिंदी समाचारभारत समाचारख़बरों का सिलसिलाआज की ब्रेकिंग न्यूज़आज की बड़ी ख़बरेंमिड डे अख़बारजनतासमाचार न्यूज़समाचारJanata Se Rishta NewsJanata Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsNews UpdatesToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day NewspaperPublicPeopleNews
Next Story





