उत्तर प्रदेश

Noida: ब्लैकमेल के आरोप में व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admindelhi1
22 Dec 2025 12:02 PM IST
Noida: ब्लैकमेल के आरोप में व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

नोएडा: पार्कों और सुनसान इलाकों में कपल्स की तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की सेक्टर-58 थाना पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।फोटो लेकर ब्लैकमेल, पैसे और फोन ऐंठते थ।

पुलिस के अनुसार आरोपी पार्कों में घूम रहे कपल्स की चोरी-छिपे फोटो खींच लेते थे और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर नकदी और मोबाइल फोन वसूलते थे। कई मामलों में सुनसान इलाकों में फोन छीनने की वारदात भी सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितेश कुमार, गजेंद्र सोलंकी और पवन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। बरामद मोबाइलों की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Next Story