उत्तर प्रदेश

Noida: घर से लाखों की चोरी, जेवरात और नगदी लेकर फरार हुए चोर

Admindelhi1
19 Aug 2026 1:27 PM IST
Noida: घर से लाखों की चोरी, जेवरात और नगदी लेकर फरार हुए चोर
x
लाखों के जेवरात और नकदी चोरी से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा: थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम डेरीन गुजरान में रहने वाले एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने घर में रखे लाखों रुपये कीमत के जेवरात और ढाई लाख रुपये नगद चोरी कर लिया है। चोर चोरी करके जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह को यशपाल नाम क व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दनकौर के डेरिंन गुजरान गांव में रहते हैं। अज्ञात बदमाशों ने बीती रात को उनके घर पर धावा बोला। उनके अनुसार, बदमाशों ने उनके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवरात और घर में रखे करीब ढाई लाख रुपये नगद चोरी कर लिया है। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story