- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida इंटरनेशनल...
उत्तर प्रदेश
Noida इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, उड़ान संचालन जल्द संभव
SHIDDHANT
6 March 2026 7:43 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: जेवर में बन रहे Noida International Airport को बड़ी प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय Directorate General of Civil Aviation (डीजीसीए) ने एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस (पब्लिक यूज) जारी कर दिया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट के संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है और जल्द ही यहां से उड़ानों की शुरुआत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
डीजीसीए द्वारा जारी लाइसेंस के अनुसार यह अनुमति Yamuna International Airport Private Limited को दी गई है, जो जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण और संचालन कर रही है। यह लाइसेंस एयरक्राफ्ट रूल्स 1937 के नियम 78 के तहत जारी किया गया है।
एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का मतलब है कि एयरपोर्ट अब विमानों के उतरने और उड़ान भरने के लिए अधिकृत हो गया है। हालांकि, इसके संचालन के लिए सुरक्षा, तकनीकी और संचालन से जुड़े सभी मानकों का सख्ती से पालन करना होगा।
डीजीसीए ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट पर उपलब्ध सभी सुविधाएं, उपकरण, सेवाएं और प्रक्रियाएं तय मानकों के अनुसार संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था, एंटी-हाइजैकिंग प्रोटोकॉल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और मौसम संबंधी सेवाओं को भी सुनिश्चित करना होगा। यह मंजूरी एयरपोर्ट परियोजना से जुड़े संस्थानों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। लंबे समय से निर्माणाधीन इस परियोजना को अब संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण बढ़त मिली है।
एयरपोर्ट के शुरू होने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और पूरे दिल्ली-एनसीआर के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सरकारी योजनाओं के अनुसार पहले चरण में इस एयरपोर्ट की सालाना यात्री क्षमता करीब 1.2 करोड़ होगी, जिसे भविष्य में विस्तार के साथ कई गुना तक बढ़ाने की योजना है।
Tagsनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टजेवर एयरपोर्टDGCA एयरोड्रम लाइसेंसयमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेडउत्तर प्रदेश एयरपोर्ट प्रोजेक्टNCR कनेक्टिविटीजेवर एयरपोर्ट अपडेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





