- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: ग्रेटर नोएडा...
Noida: ग्रेटर नोएडा में महिला से अभद्रता, भाजपा नेता ने चप्पल से की पिटाई

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में एक कथित भाजपा नेता द्वारा महिला की चप्पलों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं महिला की शिकायत तथा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को आज एक सूचना के आधार पर कार्रवाई हुए गिरफ्तार किया है। यह घटना कस्बा दनकौर की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कस्बा दनकौर में रहने वाले एक कथित भाजपा नेता ने एक महिला की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भाजपा के पदाधिकारी आरोपी को भाजपा नेता होने से इनकार कर रहें है।
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा दनकौभाजपा के पदाधिकारी आरोपी को भाजपा नेता होने से इनकार कर रहें हैर में रहने वाले दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। बीच बचाव करने गए अतीक पुत्र खलील से दूसरे पक्ष के लोग भिड़ गए। अतीक ने झगड़ा कर रही महिला और एक बच्चे को चप्पल से पीट दिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी अतीक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कस्बा के लोगों का कहना है कि अतीक भाजपा का नेता है। वह भाजपा के कई कार्यक्रमों में शामिल होता दिखाई दिया है।





