- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: पुलिस और इनामी...
Noida: पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हुआ

ग्रेटर नोएडा: थाना जारचा क्षेत्र में पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की पहचान सिकंदराबाद, बुलंदशहर निवासी सागर (23) के रूप में हुई है।
चेकिंग के दौरान भिड़ंत
जारचा थाना पुलिस तेल मिल के पास खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।
इनामी बदमाश, कई मामलों में था वांछित
एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।
बरामदगी और आगे की कार्रवाई
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से
.315 बोर का तमंचा
एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस
लाल रंग की ड्रीम युगा बाइक बरामद की।
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।





