- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: ऑनलाइन शादी के...
उत्तर प्रदेश
Noida: ऑनलाइन शादी के नाम पर फरेब, युवती से ऐंठे 65 लाख रुपये
Tara Tandi
17 Jun 2025 6:41 PM IST

x
Noida नोएडा। नोएडा पुलिस ने ‘मैट्रिमोनियल साइट’ के जरिए एक युवती से दोस्ती कर उससे 65 लाख रुपये ठगने और धोखे से यौन संबंध बनाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-56 निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया कि करीब नौ माह पहले ‘मैट्रिमोनियल साइट’ के जरिए एक युवक से उसकी दोस्ती हुई और युवक ने खुद को एक कंपनी में इंजीनियर बताया।
सेक्टर-56 थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने शिकायत के हवाले से बताया कि दोनों साथ रहने लगे और इस दौरान युवक ने युवती का विश्वास जीतकर उससे 25 लाख रुपये तथा ऋण के 40 लाख रुपये अपने खाते में अंतरित करवा लिये। शिकायत में युवक पर शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया गया है।
कुमार ने बताया कि नौ माह तक सहजीवन में रहने के बाद युवक फरार हो गया और युवती की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी और धोखे से यौन संबंध बनाना सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्त्तार करने के लिए दो टीम बनाई गई हैं और उसकी तलाश की जा रही है।
TagsNoida ऑनलाइन शादीनाम फरेबयुवतीऐंठे 65 लाख रुपयेNoida online marriagename fraudgirl took 65 lakh rupeesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





