उत्तर प्रदेश

Noida: ऑनलाइन आईपीओ निवेश में फर्जीवाड़ा, साइबर ठगी का खुलासा

Admindelhi1
22 Dec 2025 12:03 PM IST
Noida: ऑनलाइन आईपीओ निवेश में फर्जीवाड़ा, साइबर ठगी का खुलासा
x

नोएडा: आईपीओ में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यापारी से 81.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फर्जी निवेश ऐप के जरिए खाते में करीब 2 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दिखाया, जिससे लालच में आकर पीड़ित ने कर्ज तक ले लिया।

पीड़ित नवीन, निवासी आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी, को IPO निवेश के नाम पर एक ऐप डाउनलोड कराया गया। ऐप पर लगातार मुनाफा दिखता रहा। भरोसा बढ़ने पर नवीन ने 52 लाख रुपये का लोन लेकर भी ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिया।

पैसे निकालने पर बढ़ी डिमांड: जब नवीन ने ऐप से रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज के नाम पर और पैसों की मांग शुरू कर दी। तब जाकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना सेक्टर 36 में दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैंक खातों व डिजिटल ट्रेल की पड़ताल की जा रही है।

Next Story