उत्तर प्रदेश

Noida: नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई

Admindelhi1
8 Oct 2024 6:16 AM GMT
Noida: नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई
x
4 लोगों ने की आत्महत्या

नोएडा: 24 घंटे के दौरान नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रहने वाले 8 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें से चार लोगों की आत्महत्या की वजह से वहीं चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाले सोनू पुत्र कर्म सिंह सैनी उम्र 28 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाले नेपाल सिंह पुत्र श्रीचंद्र उम्र 55 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उसकी उम्र 45 वर्ष है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाले देवाशीष (51 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

थाना फेस-दो क्षेत्र में रहने वाले सुशील उम्र 40 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के मायचा गांव के जंगल में एक युवक-युवती का शव पुलिस को मिला है। दोनों द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान तमन्ना भाटी पुत्री सुदर भाटी उम्र 18 वर्ष निवासी सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर तथा रितिक कुमार पुत्र बबली कुमार निवासी गुलावठी जनपद बुलंदशहर उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है।

थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि कुमारी प्रीति सिंह पुत्री मन्ना सिंह मूल निवासी जनपद छपरा बिहार कुछ दिनों से बीमार थी। वह सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां आकर रुकी हुई थी, तथा अपना उपचार करवा रही थी। उन्होंने बताया कि रात को प्रीति केंद्रीय विहार सोसायटी में छत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई। इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story