- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida: सुलभ शौचालय...
उत्तर प्रदेश
Noida: सुलभ शौचालय में रोता मिला चार दिन का नवजात
Bharti Sahu 2
10 Sept 2024 11:24 AM IST

x
Noida: सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास बने सुलभ शौचालय के अंदर चार दिन का नवजात बिलखता मिला. उसका शरीर बुखार से तप रहा था. पुलिस ने बच्चे को सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया
सेक्टर-39 थाना प्रभारी ने बताया कि सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के समीप शौचालय में शाम साढ़े पांच बजे के करीब एक व्यक्ति लघुशंका करने के लिए गया. उसने वहां नवजात के रोने की आवाज सुनी. उसने अंदर जाकर देखा तो चार दिन का नवजात कपड़े में लिपटा हुआ था. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस वहां पहुंची तो बच्चे का शरीर बुखार से तप रहा था और भूख से वह लगातार रोए जा रहा है. महिला पुलिसकर्मी ने उसे दूध पिलाकर चुप कराया. सेक्टर-39 थाने की महिला पुलिसकर्मी को जांच सौंपी गई है. मासूम के परिजनों और मां की तलाश में फुटेज खंगाली जा रही हैं.
TagsNoidaसुलभरोताचार दिननवजात NoidaSulabhcryingfour-day-oldnewborn जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





