उत्तर प्रदेश

Noida: चौराहों पर फव्वारे होंगे रोशन, शहर बनेगा और खूबसूरत

Rajeshwari Nishad
1 Jun 2025 9:22 PM IST
Noida: चौराहों पर फव्वारे होंगे रोशन, शहर बनेगा और खूबसूरत
x
चौराहों पर फव्वारे होंगे रोशन

Greater Noida.ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के मुख्य चौराहों पर लगे फव्वारों की मरम्मत कर उन्हें रोशन किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। संचालन व मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी दो साल के लिए निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। अगले एक महीने में एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए प्राधिकरण ने कई चौराहों पर फव्वारे लगाए हैं। हालांकि, इनमें से कई खराब हो गए हैं या लाइटें बंद हैं।

रखरखाव के अभाव में ये जर्जर होते जा रहे हैं। शहर की पहचान परीचौक और सूरजपुर घंटाघर चौक पर लगे फव्वारे भी नियमित रूप से नहीं चलते हैं। इनके निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। संचालन में आ रही समस्याओं को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अब फव्वारों के संचालन व मरम्मत के लिए निजी एजेंसी का चयन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। सुनिश्चित किया जाएगा कि फव्वारे नियमित रूप से चलें।


Next Story