उत्तर प्रदेश

Noida: नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी, महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा

Admindelhi1
10 Aug 2026 2:22 PM IST
Noida: नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी, महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा
x
पांच लाख लेकर भी नहीं लगवाई नौकरी, महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर 49 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भारतीय खाद्यान्न निगम (एफसीआई) में उनके बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने उनसे 5 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने सोमवार को बताया कि बीती रात रविवार को मूलरूप से बिहार के भोजपुर जनपद के रहने वाले सरोज कुमार सिंह ने थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि वह नोएडा के शिवालिक अस्पताल सेक्टर 51 में काम करते हैं। पीड़ित के अनुसरा उनके रिश्तेदार बबीता सिंह पत्नी बलवीर सिंह तथा अंकित कुमार आए। इन लोगों ने कहा कि उनकी भारतीय खाद्यान्न निगम लखनऊ में अच्छी जान पहचान है। उन्होंने उनके बेटे की नौकरी उसमें लगवाने की बात कही तथा विभिन्न बार में पांच लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिए।

पीड़ित के अनुसार, बाद में आरोपितों ने एक फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर दिया। जब उनका बेटा लखनऊ स्थित एफसीआई दफ्तर में गया तो उसे बताया गया कि उनके ऑफिस से इस तरह का कोई लेटर जारी नहीं हुआ है और ना ही वे किसी बबीता और अंकित को जानते हैं। जब पीड़ित ने आरोपितों से अपने पैसे वापस मांगा तो उन्होंने उसे धमकी दी। पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने सैकड़ों लोगों से एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Next Story